सोमवार, 10 अगस्त 2026

गोण्डा- चोरी का ट्राला व घटना में प्रयुक्त 1 अदद ट्रैक्टर को इटियाथोक पुलिस ने किया बरामद, मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- चोरी का ट्राला व घटना में प्रयुक्त 1 अदद ट्रैक्टर को इटियाथोक थाना पुलिस ने बरामद करते हुए इस मामले में 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 270/2026 धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 5 आरोपी अभियुक्तो पंकज पुत्र राम केवल, रामू चौबे पुत्र अलखराम, जितेन्द्र मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, अरविन्द तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी और शेख अमानउल्लाह पुत्र शेख आशिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी का ट्राला व घटना में प्रयुक्त 01 अदद ट्रैक्टर बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28.7.2026 को वादी महेश कुमार चौरसिया पुत्र संचित चौरसिया निवासी ग्राम बकठोरवा बाजार थाना इटियाथोक द्वारा तहरीर दी गयी कि 27/28.7.2026 की रात्रि में उसका नया लाल रंग का चौपहिया ट्राला दुकान के बगल में खड़ा था, 28.7.2026 की प्रातः करीब 5ः30 बजे सोकर उठने पर ट्राला मौके से गायब मिला। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन ट्राले का कोई पता नहीं चला। वादी की तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया। इस क्रम में 10.8.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना व विक्री मे संलिप्त 5 आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी का ट्राला व घटना में प्रयुक्त 1 अदद ट्रैक्टर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
पूछताछ का विवरण--
गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्त पंकज एवं रामू चौबे द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं तथा गिट्टी, बालू एवं मिट्टी ढोने का कार्य करते हैं। बकठोरवा बाजार में एक मोटर पार्ट्स की दुकान के पास उक्त ट्राला खड़ा रहता था, जिसे दोनों ने कई बार आते-जाते देखा था। पैसों की आवश्यकता होने के कारण दोनों ने ट्राला चोरी कर बेचने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दोनों ने अपने परिचित गौरव चौबे पुत्र अशर्फीलाल निवासी डिहवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा से ट्रैक्टर की व्यवस्था करने के लिए मोबाइल फोन से संपर्क किया। गौरव चौबे द्वारा रामबाबू शुक्ला पुत्र प्रहलाद शुक्ला निवासी मुण्डेरवा माफी बाजपेईपुरवा, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा का ट्रैक्टर भाड़े पर उपलब्ध कराया गया। अभियुक्तगण ने बताया कि 27.7.2026 की आधी रात्रि में उक्त ट्रैक्टर से ट्राला को खींचकर बकठोरवा से ले गए तथा बाद में उसे जितेन्द्र मिश्रा को ₹70,000 में बेच दिया। जितेन्द्र मिश्रा को ट्राला चोरी का होने की जानकारी थी। जितेन्द्र मिश्रा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने उक्त ट्राला पंकज एवं रामू चौबे से ₹70,000 में खरीदा था तथा उसे जानकारी थी कि ट्राला चोरी का है। बाद में उसने उक्त ट्राला अरविन्द तिवारी को ₹80,000 में बेच दिया। अरविन्द तिवारी ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त ट्राला जितेन्द्र मिश्रा से ₹80,000 में खरीदा था तथा चोरी का होने की जानकारी होने के बावजूद उसे शेख अमानउल्लाह को ₹1,40,000 में बेच दिया। शेख अमानउल्लाह, जो बाबू ट्रेडर्स, उम्मेदजोत पर ट्राला बनाने एवं पेंट-पॉलिश का कार्य करता है, ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त ट्राला अरविन्द तिवारी से ₹1,40,000 में खरीदा था। उसे जानकारी थी कि ट्राला चोरी का है तथा वह उस पर नया पेंट-पॉलिश कराकर अधिक कीमत में बेचने की तैयारी में था। अभियुक्तगण की निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर चोरी का ट्राला बाबू ट्रेडर्स, उम्मेदजोत से बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. पंकज पुत्र राम केवल, निवासी ग्राम विशुनपुर बैरिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
2. रामू चौबे पुत्र अलखराम, निवासी डिहवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
3. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, निवासी ठोरहंस, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
4. अरविन्द तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, निवासी मझवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
5. शेख अमानउल्लाह पुत्र शेख आशिक, निवासी उम्मेदजोत, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-270/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।