सुल्तानपुर :
पांच करोड़ की मॉर्फिन लेकर निकले दो तस्कर,पुलिस से मुठभेड़ मे गिरफ्तार।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के थाना अखंडनगर में नशे के सौदागरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।सहजनपुर अंडरपास के पास घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.8 किलोग्राम अवैध मॉर्फिन,दो तमंचे,कारतूस और बलेनो व वरना कार बरामद की हैं बरामद मॉर्फिन की बाजार कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मुखबिर खास से सूचना मिली की मादक पदार्थ तस्करी करने वाला गैंग डिलीवरी के लिए दो कारों से निकल रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने थाना अखण्डनगर क्षेत्र सहजनपुर अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी शुरु कर दी बलेनो और वरना कार को रोकने का प्रयास किया गया तो सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में खुर्शीद आलम निवासी जैतपुर,बलरामपुर और प्रशांत सिंह निवासी बल्दीराय,सुलतानपुर गोली लगने से घायल हो गए।मौके से इनके साथी रोहित तिवारी,अंकुर प्रजापति और रामबाबू को भी दबोच लिया गया। तलाशी में दोनों कारों से करीब 1.8 किलो मादक पाउडर बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपियों ने इसे मॉर्फिन बताया।सीओ ने बताया कि गिरोह ओडिशा से मादक पदार्थ लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।घायल आरोपियों को अखंडनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।सीओ कादीपुर विनय कुमार ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
