गोण्डा- थाना वजीरगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 8 अदद डीजे मशीन सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान (कीमत लगभग 12 लाख रु) बरामद हुवा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए 2 शातिर बदमाशों कुलभूषण पुत्र सत्य नारायण तिवारी नि0 गोडवाघाट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा और छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम बानेपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को ऊंटघाट पुल से पहले जंगल के किनारे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 1 बड़ी पीतल की परात, 2 छोटी पीतल की परात, 3 बड़ी पीतल की थाली, 7 छोटी पीतल की थाली, 1 मीडियम स्टील की थाली, 8 अदद डीजे मशीन, 2 अदद साउण्ड मिक्सर मशीन, 2 अदद एसआरपी लाइट, 1 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर प्रो0 बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी अमर मौर्या पुत्र पंचम लाल मौर्या निवासी ग्राम मुरावनपुरवा कोठा, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर तहरीर दी गयी कि उनके बड़े पापा शिवलाल मौर्या पुत्र खुद्दीलाल मौर्या का मकान उनके मकान के बगल में स्थित है। शिवलाल मौर्या अपने पूरे परिवार के साथ मुम्बई में रहते हैं। दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मकान के पीछे के दरवाजे से घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनकापुर- नवाबगंज रोड पर ऊंटघाट पुल से पहले जंगल के किनारे कुछ व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बैठे हैं तथा सामान को ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कुलभूषण और छोटू सिंह उर्फ ओम सिंह के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के सामान बरामद करते हुए पुलिस ने दोनो के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों कुलभूषण पुत्र सत्यनारायण तिवारी एवं छोटू सिंह उर्फ ओम सिंह से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी शिखर सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम धनेश्वरपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि में तीनों ने ग्राम मुरावन पुरवा कोठा स्थित एक बंद मकान के पीछे के दरवाजे से घुसकर पीतल एवं स्टील के बर्तन चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त 9.8.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बावरिया दुर्जनपुर स्थित एक डीजे की दुकान में पीछे से सेंध काटकर डीजे मशीन, साउण्ड मिक्सर मशीन एवं एसआरपी लाइट चोरी की थी। चोरी किए गए सामान को जंगल में छिपाकर रखा गया था। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि बरामद सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल को उन्होंने अपने साथी शिखर सिंह के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व फैजाबाद शहर से सड़क किनारे खड़ी अवस्था में चोरी किया था। तीनों चोरी किए गए सामान को एकत्र कर उसे बेचने की फिराक में थे और सामान को ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका साथी शिखर सिंह अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 318/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0- 735/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
अभियुक्त कुलभूषण का आपराधिक इतिहास-
1.मुअसं0-0325/2024 धारा 379,411,413 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
2.मुअसं0-0414/2024 धारा 379,411, 413 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
3.मुअसं0-0477/2024 धारा 379,411, 413, 420,467, 468,471 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
04.मुअसं0-0479/2024 धारा 379,411, 413 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
5,मुअसं0-0480/2024 धारा 379,411, 413 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
6.मुअसं0-0481/2024 धारा 379,411 आईपीसी, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
7.मुअसं0-0835/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
8.मुअसं0-735/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
9. मु0अ0सं0 318/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा।
अभियुक्त छोटू सिंह का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-22/2025 धारा 305(ए), 317(2),331(2) बीएनएस, थाना छावनी बस्ती।
2.मुअसं0-61/2025 धारा 305(ए), 317(2),331(2) बीएनएस, थाना छावनी बस्ती।
3.मुअसं0-86/2025 धारा 305(ए),331(2) बीएनएस, थाना छावनी बस्ती।
4.मुअसं0-88/2025 धारा 305(ए), 317(2),317(5),331(2) बीएनएस, थाना छावनी बस्ती।
5.मुअसं0-72/2025 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना हरैया बस्ती।
6.मुअसं0-448/2024 धारा 3(5), 305(ए),331(4) बीएनएस, थाना कोतवाली बस्ती।
7.मुअसं0-30/2025 धारा 305(ए), 317(2),331(4) बीएनएस, थाना वाल्टरगंज बस्ती।
8.मुअसं0-62/2025 धारा 305(ए),331(1) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा।
9.मुअसं0-72/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा।
10.मुअसं0-74/2025 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा
11.मुअसं0-447/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली अयोध्या।
12.मुअसं-222/2025, धारा 305(ए), 331(4),317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
13.मुअसं0-246/2025 धारा 305(ए), 317(2),31(4),334(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा।
14.मुअसं0-735/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस, थाना वजीरगंज गोण्डा।
