लखनऊ :
अवैध रूप से रहकर सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली विदेशी महिला लोला को गिरफ्तार कर सुरक्षा जांच एजेंसियों को सौप दिया। पुलिस ने पिछले साल उसके रैकेट से जुड़ी 2 युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। पूछताछ में लोला का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई थी।जांच में सामने आया था कि लोला ने जवान दिखने के लिए चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।आखिर कार मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर देश की एजेंसियों को सौप दिया। है। पुलिस के मुताबिक महिला के पास वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बावजूद वह एक वर्षों से भारत के अलग-अलग राज्यों में पहचान छिपाकर पुलिस को धोखा देती रही।
विस्तार :
DCP साउथ मो० मुस्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि एफआरआरओ (Foreigners Regional Registration Office) से पुलिस को सूचना मिली । सूचना के बाद सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद महिला हेल्प डेस्क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान करीब 45 वर्षीय लोला क्यूमोवा, मूल निवासी ताशकंद, उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है। उसके लखनऊ में राजाजीपुरम और सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र में अलग-अलग पते बताए गए हैं। विदेशी महिला को पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है उसके पास से भारत के कई डाक्युमेंट एवं अन्य अवैध कागजात मिले हुए हैं आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
●एक साल से पुलिस को दे रही थी चकमा।
पुलिस के मुताबिक 20 जून 2025 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए ऐसे विदेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने में सहयोग कर रहे थे, जिनके पासपोर्ट या वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। यहाँ रहकर सेक्स रैकेट चलाने का काम करती थी इसी मामले में पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी/ऑपरेशन कराए जाने की बात भी सामने आई थी।
पूछताछ में कई अहम खुलासे का दावा।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में लोला क्यूमोवा ने वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद कई वर्षों तक अलग-अलग राज्यों में छिपकर रहने की बात बताई। पुलिस के अनुसार महिला ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीएल समेत भारतीय दस्तावेज नियमों के विपरीत बनवाए जाने की जानकारी भी दी है।
पुलिस ने यह भी दावा किया है कि महिला के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में महिला ने अपने कुछ सहयोगियों के बारे में जानकारी देने के साथ अलग-अलग राज्यों और जिलों में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े होने की बात बताई है। पुलिस अब मोबाइल से मिले साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेशी।
सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 544/2025 में बीएनएस की धारा 318(4)/61 तथा विदेशी पंजीकरण अधिनियम, विदेशी अधिनियम और इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। महिला के कब्जे से 39740 रुपये नकद, चार पीली धातु की अंगूठियां, एक सफेद धातु की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, लॉकेट वाली चेन, ईयरिंग, घड़ी, दो मोबाइल फोन, एक्सिस और एचडीएफसी के कार्ड, लुलु मॉल का कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।
◆पूरा यह है घटना क्रम -
लखनऊ के ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में 21 जून 2025 को पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। छापेमारी में उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फ्लैट डॉक्टर विवेक गुप्ता का है। लोला इन दोनों युवतियों को भारत लेकर आई थी। होलिडा और नीलोफर ने पूछताछ में बताया था कि लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉ. विवेक गुप्ता ने दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी।
लोला ने भारत आने के लिए सितंबर 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि लोला और डॉ. विवेक की मुलाकात थाईलैंड में हुई थी। इसके बाद विवेक ही लोला को भारत लेकर आया था। शुरुआत में उसने दिल्ली-NCR में ठिकाना बनाया। वहां एजेंटों के जरिए सेक्स रैकेट से जुड़ गई। इसके बाद लखनऊ में केरल के वरेनम निवासी कथित पत्रकार त्रिजिन से उसकी जान-पहचान हुई। 2014 में वह लखनऊ आ गई। त्रिजिन की मदद से स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। इसके बाद त्रिजिन के साथ लिव-इन में ओमेक्स आर-1 के फ्लैट नंबर 104 में रहने लगी। धीरे-धीरे उसने खुद का सेक्स रैकेट बना लिया था।
DCP साउथ मोहम्मद मुश्ताक के द्वारा दी गई बाईट -
