बुधवार, 12 अगस्त 2026

मऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज मेनवनिर्मित टीकाकरण कक्ष का हुआ उद्घाटन।||Mau:At the Community Health Center in Kopaganj,a newly constructed vaccination room was inaugurated.||

शेयर करें:
मऊ : 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज मे
नवनिर्मित टीकाकरण कक्ष का हुआ उद्घाटन।
◆बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज परिसर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण कक्ष का बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय ने उद्घाटन किया। नए कक्ष के शुरू होने से क्षेत्र के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं अब अधिक व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से मिल सकेंगी।
उद्घाटन के दौरान सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार उनका टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक टीकाकरण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान आवश्यक है। नवनिर्मित कक्ष के संचालन से जहां लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीकाकरण एवं संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में सहूलियत होगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर अवश्य कराएं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। गर्भवती महिलाओं से भी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक टीके लगवाने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ. इरशाद अहमद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, एआरओ, फार्मासिस्ट सुनील चौधरी, बीपीएम मिथिलेश सिंह, बीसीपीएम नीलम चौहान समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नए टीकाकरण कक्ष के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले की अपेक्षा अधिक प्रभावी और सुविधाजनक होंगी।