गुरुवार, 20 अगस्त 2026

मऊ : ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला ,बोले आजम खान प्रकरण के लिए अखिलेश जिम्मेदार।।||Mau: Om Prakash Rajbhar launched a scathing attack on Akhilesh Yadav, saying Akhilesh is responsible for the Azam Khan incident.||

शेयर करें:
मऊ :  
ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला ,बोले आजम खान प्रकरण के लिए अखिलेश जिम्मेदार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :मऊ जनपद रतनपुरा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान राजभर ने अखिलेश यादव पर कई राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हटने के बाद समाजवादी पार्टी के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं बचा है, जो पार्टी के पक्ष में वोट दिला सके।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब पीडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए हैं और अमित शाह से मिलकर आए हैं, इसलिए उनके पास पूरी जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि बड़े नेता आपस में एकजुट हैं, जबकि छोटे नेता आपस में ही लड़ते रहते हैं।
आजम खान को लेकर भी साधा निशाना।
आजम खान के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। वहीं अब्बास अंसारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी उनके दल के सिंबल पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। निष्कासन के सवाल पर राजभर ने कहा कि चुनाव आने वाला है और चुनाव आयोग सदस्यता रद्द कर देगा।
राहुल गांधी पर भी बोला हमला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगान पूरा नहीं गाने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में रहने पर उस देश का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
इस दौरान राजभर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी दी और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
कैबिनेट मंत्री के इन बयानों के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।