गुरुवार, 20 अगस्त 2026

मऊ : झपट्टामार कर मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।||Mau: The accused who snatched a mobile phone has been arrested; the juvenile is in police custody.||

शेयर करें:
मऊ : 
झपट्टामार कर मोबाइल  छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने मोबाइल झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपट्टा मारकर छीना गया सैमसंग मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
19 अगस्त को मिली सूचना पर घेराबंदी
पुलिस टीम को 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल झपट्टामारी की घटना में शामिल दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से कोलौरा अंडरपास की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अमित वर्मा उर्फ निरहू (21 वर्ष), निवासी कोपा कोहना, थाना कोपागंज, मऊ बताया। वहीं दूसरा व्यक्ति बाल अपचारी निकला।
दो साथियों के साथ मिलकर छीना था मोबाइल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब 3:10 बजे शेखअहमदपुर के पास उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन झपट लिया था। इस मामले में थाना मुहम्मदाबाद गोहना में मु0अ0सं0 288/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल दो अन्य साथियों के नाम अरविंद सिंह मौर्या उर्फ मुन्ना और लुल्लू, निवासी पुरानी कोपा, थाना कोपागंज बताए गए हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मोबाइल बरामद, बाइक सीज
पुलिस ने तलाशी के दौरान नीले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिस पर नंबर प्लेट अंकित नहीं थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 288/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ।
बरामदगी: एक नीले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल।