गुरुवार, 20 अगस्त 2026

उन्नाव : चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की सरिया बरामद ।।||Unnao: Two accused arrested with stolen goods, iron rods recovered.||

शेयर करें:
उन्नाव  : 
चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की सरिया बरामद ।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के पुरवा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे की सरिया बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को दुर्गेश पुत्र नेतराम निवासी ग्राम मकसूदपुर, थाना साड़ी, जनपद हरदोई ने थाना पुरवा में तहरीर देकर बताया था कि वह ठेकेदार है और वर्तमान में ग्राम बैगांव में गोशाला निर्माण का कार्य करा रहा है। निर्माण स्थल से बिल्डिंग मैटेरियल चोरी हो गया था।
शिकायत के आधार पर थाना पुरवा पुलिस ने मु0अ0सं0 265/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल पुत्र रामआसरे (30 वर्ष) और जगतनारायण पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर (28 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कासुखेड़ा, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की लोहे की सरिया बरामद की। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य और उपनिरीक्षक विनोद सिंह शामिल रहे।