सोमवार, 17 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, सौरभ डेढा बने दादरी विधानसभा अध्यक्ष!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, सौरभ डेढा बने दादरी विधानसभा अध्यक्ष!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। विश्व हिंदू महासंघ, गौतम बुद्ध नगर जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-165 स्थित न्यू दल्लूपुरा के पंचायत घर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और हिंदू समाज को सामाजिक रूप से एकजुट करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक जयप्रकाश शर्मा एवं जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह ने की।

बैठक में सितंबर माह में महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने रणनीति तैयार की। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा हिंदू समाज को जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर एकजुट करने पर जोर दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक शनिवार को मंदिरों में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

सौरभ डेढा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। सौरभ डेढा को दादरी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर दादरी विधानसभा महामंत्री अंकित डेढा, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रवेश बैसला, मंत्री बॉबी डेढा, वासु डेढा एवं मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की सक्रिय भूमिका की बैठक में विशेष रूप से चर्चा रही। संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति देने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जिले में संगठन का विस्तार करने के लिए उनके प्रयासों की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर कार्य किया जाएगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला महासचिव रवींद्र कसाना, कोषाध्यक्ष अजीत मास्टर, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, अनिल शर्मा, राजीव चौहान, जिला कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला मंत्री रविंद्र मास्टर, महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति किरन त्यागी, मीडिया प्रभारी पिंकी चौधरी, महानगर मंत्री पिंकी चौहान, जिला सचिव काजल एवं बेला रानी, अनिल गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, संजीव भाटी, देव भाटी जिला पंचायत सदस्य भाजपा, अर्पित तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा, रोहताश कुमार, शांतनु पंडित, शिवम डेढ़ा, ब्रह्मजीत डेढ़ा, अशोक कुमार, प्रवीण लोहिया, चौधरी रमेश डेढ़ा, अरुण अरोड़ा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।।