सोमवार, 17 अगस्त 2026

गोण्डा :करनैलगंज में किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार ||Gonda:A man accused of instigating a teenage girl to commit suicide in Karnailganj has been arrested.||

शेयर करें:
गोण्डा :
करनैलगंज में किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार ।।
।।वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जनपद के करनैलगंज थाना पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कटरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, थाना करनैलगंज में फुलवारानी पत्नी घनश्याम निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी करीब 17 वर्षीय पुत्री स्वाती को गांव निवासी नन्हू पुत्र छैलू, उसकी मां झिंगना तथा चाची स्यामा देवी पत्नी जग्गूलाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते शादी और पारिवारिक मामलों को लेकर आए दिन ताने देकर परेशान किया जाता था। परिजनों द्वारा विपक्षीगण को समझाने का प्रयास भी किया गया था।
तहरीर के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को फुलवारानी अपने पति के साथ दवा लेने करनैलगंज बाजार गई थीं। इसी दौरान घर पर अकेली उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना करनैलगंज में मु0अ0सं0 495/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान आरोपी नन्हू को मामले में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को कटरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजयकान्त द्विवेदी सहित पुलिस टीम शामिल रही।