गोण्डा :
बाढ़ प्रभावित नकहरा गांव पहुंचीं डीएम प्रियंका निरंजन, ग्रामीणों से जानी समस्याएं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें अधिकारी : डी एम।।
।।वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सोमवार को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा तथा बाढ़ चौकी गौरा सिंहनापुर का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विस्तार :
सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अचानक बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुच गयी। फिल्ड मे डी एम की होने की सूचना मिलते स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया और आनन फानन पर मौके पर पहुचे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखी जाए। जलस्तर और बाढ़ की परिस्थितियों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को बिना किसी विलंब के सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बाढ़ के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला आपदा विशेषज्ञ समेत अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, आपदा प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
