रविवार, 16 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: देवला के पास अवैध पिस्टल के साथ 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: देवला के पास अवैध पिस्टल के साथ 41 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई, स्कॉर्पियो भी सीज; आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के दो मुकदमे दर्ज

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार को भी सीज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को गोपनीय सूचना के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवला के पास से जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम गोहरा, थाना बाबूगढ़, हापुड़ का रहने वाला है और वर्तमान में छपरोला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है। आरोपी की उम्र करीब 41 वर्ष बताई गई है।

तलाशी में बरामद हुआ अवैध हथियार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से मिली स्कॉर्पियो कार संख्या UP16ER015 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 461/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जितेंद्र नागर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2012 में थाना दौराला, मेरठ में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 185/2012 और मु0अ0सं0 348/2012, दोनों में धारा 379 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज होना बताया गया है।

सूरजपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके पास अवैध पिस्टल कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।।