सोमवार, 17 अगस्त 2026

लखनऊ :अजय राय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तीन वर्ष पूरे,कांग्रेसियों ने मनाई खुशी।।||Lucknow:Congressmen celebrated Ajay Rai's three-year term as state Congress president.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अजय राय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तीन वर्ष पूरे,कांग्रेसियों ने मनाई खुशी।।
दो टूक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे होने पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विस्तार :
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हुआ है। पार्टी ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अत्याचार, अपराध और अन्य जनसमस्याओं के मामलों में अजय राय स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की आवाज उठाई। पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने के साथ ही किसानों और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मुखर संघर्ष किया।
कांग्रेस नेताओं ने प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम को भी अजय राय के नेतृत्व में पार्टी के संघर्ष का उदाहरण बताया। उनका दावा है कि कार्यक्रम को लेकर आई बाधाओं के बावजूद कांग्रेस ने कार्यक्रम उसी स्थल पर कराने में सफलता हासिल की।
नेताओं ने कहा कि अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपना प्रदर्शन मजबूत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि अजय राय के नेतृत्व में पार्टी आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करते हुए जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सचिन रावत, अब्दुल्ला शेर खान, सुबोध श्रीवास्तव, डॉ. रेहान अहमद खान, विकास श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अनीस अख्तर मोदी, शहनवाज खान, प्रनव त्रिपाठी, मसूद खान, एस.एफ.ए. चर्चिल, अख्तर मलिक, रवीन्द्र पटेल, अजीत मौर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।