ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का कराया फर्जी बैनामा,आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow: A fake deed was made for the land by creating a fake person; the accused has been arrested.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का कराया फर्जी बैनामा,आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना वजीरगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्ति खड़ा करके कृषि भूमि का बैनामा कराने के मामले में आरोपी चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-एल, आशियाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2024 को पूनम पुत्री श्याम सुन्दरलाल की तहरीर पर थाना वजीरगंज में फर्जी तरीके से उनकी कृषि भूमि का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा संख्या 327/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मामले में आदित्य कुमार वर्मा उर्फ सोनू (37 वर्ष) पुत्र स्व. राम स्वरूप वर्मा, निवासी मल्हपुर, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर भूमि का बैनामा कराने में शामिल था।
इसी मुकदमे में आरोपी देवीदयाल (60 वर्ष) को पुलिस पूर्व में 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। वहीं वांछित आरोपी आदित्य कुमार वर्मा उर्फ सोनू को 16 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे सेक्टर-एल आशियाना से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रद्युमन कुमार सिंह, प्रदीप नागर तथा कांस्टेबल विजय पाल शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें