लखनऊ :
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नवयुग कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को बी.एड. विभाग एवं एसईडीजी (सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूह) कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विभागीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता, हस्तकला कौशल एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
विस्तार :
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र तथा प्रोफेसर संगीता शुक्ला, विभागाध्यक्ष प्राचीन भारतीय इतिहास शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने राखियों का मूल्यांकन मौलिकता, डिजाइन, कलात्मक सौंदर्य तथा सामग्री की स्वच्छता के आधार पर किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान — दिव्यांशी शुक्ला
द्वितीय स्थान — सुकृति मौर्य एवं मानवी राजपूत
तृतीय स्थान — श्वेता शर्मा
सांत्वना पुरस्कार — अंजलि गुप्ता
कार्यक्रम में बी.एड. विभाग एवं एसईडीजी कमेटी की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
दो टूक: राखी मेकिंग प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने कला, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
