अम्बेडकर नगर :
पीएम श्री विद्यालय में चोरी,दो कमरों के ताले तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी ले उड़े चोर।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के भीटी शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय बसोहरी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो कमरों के ताले तोड़ दिए और विद्यालय में रखा इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर फरार हो गए। सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के दो कमरों के ताले तोड़कर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया एक इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। सुबह विद्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों को कमरों के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
विद्यालय प्रशासन की ओर से थाना भीटी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की गई है। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक भीटी केबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
