बुधवार, 19 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर :केजीबीवी में बीईओ प्रिया पाठक का औचक निरीक्षण, छात्राओं संग किया भोजन।।||Ambedkar Nagar:BEO Priya Pathak conducted a surprise visit to KGBV and had lunch with the students.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
केजीबीवी में बीईओ प्रिया पाठक का औचक निरीक्षण, छात्राओं संग किया भोजन।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर के कटेहरी ,भीटी क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्रावास, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय विद्यालय की वार्डन अवकाश पर थीं, जबकि अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। नामांकित छात्राओं के सापेक्ष 85 छात्राएं उपस्थित मिलीं।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने
भीटी क्षेत्र कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पहुंचकर विद्यालय परिसर एवं छात्रावास की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। इसके बाद छात्राओं से गणित विषय के प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति परखी। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया, जिस पर बीईओ ने उनकी सराहना की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का स्वयं परीक्षण किया। भोजन संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान कुछ सामान्य कमियां भी सामने आईं, जिनके तत्काल निस्तारण के लिए वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीईओ ने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ वातावरण और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।