सोमवार, 10 अगस्त 2026

लखनऊ :आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर,15 अगस्त तक बदल सकेंगे संस्थान और ट्रेड का विकल्प।Lucknow:Big news for ITI aspirants, they can change their institute and trade options until August 15th.||

शेयर करें:
लखनऊ :
आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर,15 अगस्त तक बदल सकेंगे संस्थान और ट्रेड का विकल्प।
दो टूक :  प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। संस्थान अथवा व्यवसाय (ट्रेड) का विकल्प बदलने के लिए एससीवीटी पोर्टल खोल दिया गया है।
विस्तार :
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव एवं एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार, अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक नया ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करने के साथ-साथ अपने संस्थान और ट्रेड के विकल्प में परिवर्तन कर सकते हैं।
यह सुविधा प्रदेश के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों तथा पीपीपी मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों के लिए उपलब्ध है।
जनहित में अपील: जो अभ्यर्थी आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं या पहले से किए गए विकल्प में बदलाव करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते एससीवीटी पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें। 15 अगस्त की रात्रि 12 बजे के बाद आवेदन, पंजीकरण या विकल्प परिवर्तन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन एवं दिशा-निर्देश के लिए एससीवीटी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट⁠� पर ई-फॉर्म की विवरणी उपलब्ध है।