सोमवार, 10 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर : पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर महरुआ पुलिस एलर्ट,पेट्रोलिंग कर ले रही जायजा।||Ambedkar Nagar: Maharua police are on alert and patrolling the area for the holy Kanwar Yatra.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर महरुआ पुलिस एलर्ट,पेट्रोलिंग कर ले रही जायजा।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत महरुआ पुलिस पूरी तरह सतर्क है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर लगातार निगरानी की जा रही है।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान उपनिरीक्षक सूर्यमणि शुक्ला उपनिरीक्षक सुशील कुमार पांडेय,मुख्य आरक्षी प्रमोद शर्मा आरक्षी हर्ष मिश्रा,मुख्य आरक्षी पंकज सिंह, आरक्षी मोहम्मद सुफियान एवं आरक्षी अमन मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने कांवड़ियों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।