बुधवार, 19 अगस्त 2026

सुलतानपुर : तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,हत्या-लूट समेत 14 मुकदमे दर्ज।||Sultanpur: Accused arrested with pistol and cartridges, 14 cases registered including murder and robbery.||

शेयर करें:
सुलतानपुर : 
तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार,हत्या-लूट समेत 14 मुकदमे दर्ज।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के धम्मौर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार धम्मौर थाना टीम बहादुरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले प्रतापगढ़ निवासी उस्मान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धम्मौर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव और कांस्टेबल प्रदीप चौधरी शामिल रहे।