बुधवार, 19 अगस्त 2026

मऊ :अमिला में संविधान बचाओ पीडीए जन चौपाल,अखिलेश यादव की नीतियों पर हुई चर्चा।||Mau:Save the Constitution PDA Public Meeting in Amila, Akhilesh Yadav's policies were discussed.||

शेयर करें:
मऊ :
अमिला में संविधान बचाओ पीडीए जन चौपाल,अखिलेश यादव की नीतियों पर हुई चर्चा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक मऊ जनपद मधुबन विधानसभा क्षेत्र के अमिला में “संविधान बचाओ, पीडीए जन चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की भागीदारी को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मोहम्मदाबाद गोहना के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की बात कही।
इस अवसर पर वक्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों और पीडीए को लेकर पार्टी के दृष्टिकोण को जनता के बीच रखा। उन्होंने सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा को आवश्यक बताया।
जन चौपाल में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।