उन्नाव :
पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिल की बरामद।
दो टूक: उन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
इस्पेक्टर चन्द्र कान्त मिश्र ने बताया कि
बीते तीन जुलाई को शरीफुल हसन पुत्र जहीर अहमद नि0 मुल्लन तरफ म0न0 40 थाना कोतवाली सदर उन्नाव की लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोर द्वारा मोटर साइकिल अपाचे रंग सफेद नम्बर UP 35 AP 7587 को चोरी कर ले लिया है मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
अमन पुत्र पन्नालाल निवासी अब्बासबाग थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव ने शनिवार को लिखित तहरीर बताया कि चचेरे भाई की मोटर साइकिल वाहन सं0 यू0पी0 35 एम0 4189 सीडी डीलक्स रंग काला को अज्ञात ब्यक्ति ने
चोरी कर ले गया है। पुलिस टीम ने स्थानीय कोतवाली क्षेत्र हुसैन नगर चौराहा पर संघन वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को मोटर साइकिल अपाचे रंग सफेद बिना नंबर प्लेट के पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर
अपना नाम व पता नैमिश सिंह पुत्र मनोज सिंह विसेन निवासी ग्राम कुल्हा अटारा थाना आसीवन जिला उन्नाव हाल पता कल्याणी देवी थाना कोत0 उन्नाव का रहने वाला बताया है। इसने अपने साथी सुमित सिंह पुत्र जनक सिंह ने मिलकर यह चोरिया की है । इस मोटर साइकिल के अलावा दो अन्य चोरी की मोटर साइकिलो को बेचने हेतु छिपा कर रखा है निशादेही पर इसी मोहल्ले में नई प्लाटिंग में सीमेंटेड बाउंड्री की चार दीवारी के अंदर से दो अन्य मोटर साइकिले अपाचे व डीलक्स बरामद की गयी ।
चोरी की तीन अदद मोटर साइकिल
1. UP35AP7587 अपाचे रंग सफेद (थाना कोतवाली से सम्बन्धित)
2. UP35M4189 सीडी डीलक्स रंग काली (थाना कोतवाली से सम्बन्धित)
3. UP35CC4146 अपाचे रंग सफेद (थाना पुरवा से सम्बन्धित)
