लखनऊ :
साउथ सिटी में दिनदहाड़े CCTV कैमरे के सामने बाइक चोरी,चोर हुआ कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी चौकी में बेखौफ दुस्साहसी चोर ने दिनदहाड़े CCTC कैमरे के सामने से कारपेंटर की बाइक चोरी कर फरार हो गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीडित ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय जांच के नाम पीडित को दौड़ाती रही। चोरी की बारदात की सीसीटीवी वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सो रही पुलिस की नींद टूटी और पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद उन्नाव के मौरावां निवासी इश्तियाक अहवाल फर्नीचर कारपेंटर का काम करते है। इन्होंने ने बताया कि थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी के बी ब्लाक मे फनीर्चर का काम करने बीते चार जुलाई शनिवार को अपनी बाइक UP-35-BZ-7647 से गया था और घर के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी दोपहर जब देखा तो उक्त स्थान पर बाइक नदारत रही। मकान मे लगे सीसीटीवी केमरा चेक किया गया तो एक अज्ञात युवक बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया।
चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बाइक ले जाते साफ दिखाई दे रहे हैं घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए साउथ सिटी चौकी पहुंचकर लिखित सूचना दी।
पीडित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाजाय थाना और पुलिस चौकी का चक्कर लगवाए जा रहे हैं
कालोनी वासियों का कहना है कि साउथ सिटी चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि समय पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं भीषण गर्मी की दोपहरिया मे पुलिस गस्त नही करती है जिससे दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही है।
दिनदहाड़े सीसीटीवी कमरे के सामने हुई बाईक चोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरु कर दी है।सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज की दो टूक मीडिया पुष्टि नही करता है।
●CCTV कैमरे की वीडियो --
