उन्नाव :
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
दो टूक : उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई
की गई है ।
विस्तार :
थाना हसनगंज पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रियाज अली अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मेंहदीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी ऋषि कुमार पुत्र सुरेश, निवासी मिचलौला, थाना औरास, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना हसनगंज में मु.अ.सं. 199/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रियाज अली, हेड कांस्टेबल रामसेवक तथा कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
