ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार।||Lucknow:Hundreds of Congress workers, including state Congress president Ajay Rai, were arrested while they were trying to surround the Chief Minister's residence.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। सभी को बसों से इको गार्डेन ले जाया गया, जहां देर शाम रिहा कर दिया गया।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, नीट पेपर लीक की जांच तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद विपक्ष जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही थी, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया और गिरफ्तार कर इको गार्डेन भेज दिया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में छात्रों के आंदोलनों पर बल प्रयोग किया गया तथा विपक्षी नेताओं के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। पार्टी ने कहा कि छात्रों और युवाओं को न्याय मिलने तथा भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच होने तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने बताया कि इको गार्डेन में हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को देर शाम रिहा कर दिया गया।
●कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ मे लाठी डण्डा लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई लेयर की बैरीकेडिंग लगा रखी थी। सभी को हिरासत मे लेकर ईको गार्डेन ले गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें