ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :PGI क्षेत्र में ट्रैक्टर-आटो मे भिडन्त,एक यात्री की मौत,दो घायल।।||Lucknow:One passenger killed and two injured in tractor-auto collision in PGI area.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में ट्रैक्टर-आटो मे भिडन्त,एक यात्री की मौत,दो घायल।।
खेतों मे चलने वाले ट्रैक्टर सड़को पर बने हुए यमराज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम बाजार में ओमेक्स मोड़ के पास मुख्यमार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
विस्तार : 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद ट्रैक्टर UP-33-CY- 8864 लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहा था। वहीं ऑटो UP-32-UN-4292 बछरावां से लखनऊ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ओमेक्स कट की ओर से एक ट्रक रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर मुड़ रहा था। बताया गया कि सड़क पर जगह कम होने के कारण ऑटो चालक वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी उसकी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया।
हादसे में ऑटो चालक शिवम पुत्र दिनेश, निवासी रामपुर गढ़ी, थाना निगोहा घायल हो गया। उसे तत्काल कल्ली पश्चिम स्थित मेरीगोल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है वहीं ऑटो में सवार रामदुलारी पत्नी अशोक, निवासी अमावा, थाना बछरावां तथा अमरजीत पुत्र जागेश्वर, निवासी लालपुर दखिना, थाना निगोहा भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अमरजीत को निजी वाहन से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला यात्री रामदुलारी का सक्षम हॉस्पिटल, हरिकंस गढ़ी में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल मे पहुंचाया गया। जहां एक घायल सवारी अमरजीत को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। शेष  का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मुख्यमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा जिसे बाद पुलिस ने ट्रैफिक सामान्य करा दिया।। पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें