लखनऊ :
सजी जुए की महफिल पर पुलिस का छापा,चार जुआरी गिरफ्तार,ताश की गड्डी और नकदी बरामद।||
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली बाजारखाला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और जुए में प्रयुक्त 3,890 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन की बाजारखाला पुलिस अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि विडोल कंपनी मिल एरिया के अंदर कुछ लोग खुलेआम हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू उर्फ गुड्डू, उमाशंकर, सैफ और इरफान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 3,890 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-141/2026 के तहत उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अपराध पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, आशुतोष कुमार मौर्य, सागर कुमार, अमन गुप्ता तथा कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया।
बरामदगी :
52 अदद ताश के पत्ते
3,890 रुपये नकद
