रविवार, 19 जुलाई 2026

लखनऊ : मेला दिखाने के बहाने बुलाकर तमंचे के नोक पर युवक से लूट-पाट ,विरोध पर दी जान से मारने की धमकी।।|Lucknow: A young man was robbed at gunpoint on the pretext of showing him a fair. He was threatened with death if he resisted.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मेला दिखाने के बहाने बुलाकर तमंचे के नोक पर युवक से लूट-पाट ,विरोध पर दी जान से मारने की धमकी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ  के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना में एक युवक को उसी के साथियों ने तमंचे की नोक पर मारपीट कर सोने की चेन  ,नगदी और मोबाइल छीन लिया। पीड़िता युवक का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत घर से मेला दिखाने के बहाने बुलाकर साथ ले गए थे वहां से वृन्दावन योजना मे लाकर लूट-पाट की पीड़ित युवक ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के रतनापुर निवासी धीरेन्द्र सिंह, पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने थाना पीजीआई पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि - 17 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने प्लाट पर मौजूद था। तभी मोहनलालगंज क्षेत्र के धरमंगत खेड़ा निवासी हर्ष यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि तीनों उसे बहला-फुसलाकर भवरेश्वर मेले ले गए और जानबूझकर देर शाम तक अपने साथ घुमाते रहे। बाद में आरोपी उसे घर छोड़ने के बजाय लखनऊ के वृंदावन योजना क्षेत्र ले गए, जहां खाना खाने के बाद एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दो तोले की सोने की चेन उतरवा ली। आरोपियों ने उसकी तलाशी लेकर 10,300 रुपये नकद, Realme 10 Pro+ मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी छीन लिया। मोबाइल की कीमत लगभग 29,500 रुपये बताई गई है।
पीड़ित युवक की तहरीर के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने कार से तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और घटना की शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। देर रात आरोपी पीड़ित को बाबूखेड़ा बोर्ड के पास छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों और आरोपी हर्ष यादव के पिता शिवकुमार को दी। अगले दिन शिवकुमार गांव पहुंचे और कथित रूप से घटना में किसी भी प्रकार की मदद करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि वह अपने बेटे के व्यवहार से परेशान हैं।
पीड़ित ने घटना की 19 जुलाई 2026 को पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध लूट, धमकी तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया मिली तहरीर के आधार पुलिस घटना की जांच एवं पूछताछ कर रही।।