रविवार, 19 जुलाई 2026

अम्बेडकरनगर :जलालपुर में भाजपा बूथ अध्यक्षों की विधानसभा सम्मेलन तैयारी बैठक संपन्न।||Ambedkar Nagar:The assembly convention preparatory meeting of BJP booth presidents concluded in Jalalpur.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
जलालपुर में भाजपा बूथ अध्यक्षों की विधानसभा सम्मेलन तैयारी बैठक संपन्न।
।। संवाददाता: ए. के. चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर में भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्षों की विधानसभा सम्मेलन तैयारी बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विस्तार
शनिवार को जलालपुर नगर मे विधानसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर बूथ अध्यक्षो की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है तथा बूथ को सशक्त बनाना ही आगामी चुनावों में विजय का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, सोनू गौड़, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, आशाराम मौर्य, रेनू प्रजापति, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, गोलू जायसवाल, प्रह्लाद शर्मा, डेविड गोरे, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल, मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।