सोमवार, 6 जुलाई 2026

लखनऊ :प्रेम जाल में‌ फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।||Lucknow:A man accused of raping a young woman after luring her into a love trap has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :
प्रेम जाल में‌ फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल।
दो टूक : लखनऊ हम के मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में‌ फंसाकर‌  दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां‌ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने लिखित शिकायत करते हुये बताया था एक साल पहले मनीष कश्यप निवासी भावाखेड़ा थाना मोहनलालगंज ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकिया बढायी ओर एक मंदिर में उसे ले जाकर झूठी शादी कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने दोस्त मयंक से गर्भपात की दवा मंगाकर उसे खिला दी।जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी तो माता-पिता इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये।जहां इलाज के दौरान गर्भपात की दवा खिलाये जाने की जानकारी हुयी।जिसके बाद पिता ने मनीष के घर जाकर उसके पिता बृजलाल व मां शिवदेवी से शादी करने की बात कही।तो उक्त सभी ने दहेज में मोटी रकम व दहेज की मांग की‌।पिता ने दहेज देने में असमर्थता जतायी तो आरोपी के परिजनो ने शादी से इंकार करते हुये पिता से गाली-गालौज करते हुये मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी।प्रभारी ‌निरीक्षक राम बाबू सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी समेत चार के विरूद्व यौन शोषण समेत अन्य गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये‌ चौकी इंचार्ज नीमेश दूब ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मनीष को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस घटना में नामजद अन्य आरोपियो की तलाश में जुट गयी है।