लखनऊ :
गोसाईगंज से लापता पेंटर का शव बाराबंकी नहर में मिला, हत्या की आशंका,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईंगंज क्षेत्र से बीते शनिवार की शाम अचानक घर से लापता हुए पेंटर का शव बाराबंकी क्षेत्र नहर में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने पेंटर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोसाईगंज के मीसा गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाराम का बेटा राम तीरथ (35) पेंटर था। परिजनों के मुताबिक राम तीरथ शनिवार की शाम को घर से कहीं निकला था, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा।इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने गोसाईगंज थाने में राम तीरथ की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवारसुबह बाराबंकी के सतरिख इलाके के सिकंदरपुर लखाइचा गांव के पास माइनर नहर में पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक राम तीरथ के शरीर पर चोट के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर बाराबंकी के सतरिख थाने की पुलिस ने नहर में शव मिलने का संदेश लखनऊ की पुलिस को भी दिया। हुलिया, कपड़ों के अनुसार गोसाईंगंज से लापता राम तीरथ के परिजनों को जानकारी दी गई।
परिजनों ने सतरिख थाने पहुंचकर राम तीरथ के शव की शिनाख्त की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने राम तीरथ की हत्या कर शव को माइनर में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
