शनिवार, 4 जुलाई 2026

लखनऊ : शटरिंग कारीगर हत्याकांड का आरोपी जिला बदर रह चुका अखिलेश रावत गिरफ्तार।||Lucknow: Akhilesh Rawat, accused in the shuttering worker murder case and previously expelled from the district, has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शटरिंग कारीगर हत्याकांड का आरोपी जिला बदर रह चुका अखिलेश रावत गिरफ्तार।
घर से बुलाकर साथियों के साथ घटना को दिया अंजाम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र सरथुआ गांव में बीते शुक्रवार को शटरिंग कारीगर अभिषेक रावत को घर से बुलाकर बेरहमी से धारदार हथियार करने वाला मुख्य आरोपी अखिलेश रावत को पुलिस ने  शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना में घायल होने के बाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। शनिवार को डिस्चार्ज होते ही पीजीआई पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मुखारोपी जिलबदर की सजा काटकर साथियों के साथ मिलकर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है।
विस्तार : 
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया किया धारदार एवं घातक हथियार से हत्या करने वाले के मामले मे मुखारोप अखिलेश रावत पुत्र रामलोटन, निवासी ग्राम ईश्वरी खेड़ा थाना पी0जी0आई0 को गिरफ्तार किया गया है।
●बताते चले कि बीते शुक्रवार तीन जुलाई दोपहर बाद स्थानीय थाना क्षेत्र पीजीआई के सरथुआ में पुरानी रंजिश को लेकर जिला बदर की साज काट कर लौटे अखिलेश रावत ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ शटरिंग कारीगर अभीषेक रावत पुत्र विनोद रावत निवासी जगत खेड़ा पीजीआई को घर से बुलाकर धारदार हाथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर फरार हो गया था। खुद को घायल बता केजीएमयू ट्रामा सेण्टर मे भर्ती हो गया था।
मृतक युवक की मॉ श्रीमती पुष्पा रावत उर्फ क्षवि पत्नी स्व0 विनोद कुमार रावत पता ग्राम जगत खेड़ा मजरा कल्ली पश्चिम थाना पी0जी0आई0 लखनऊ की तहरीरी पीजीआई पुलिस ने पुष्पा रावत बनाम 01-अखिलेश रावत पुत्र रामलोटन 02-अमन रावत निवासीगण ग्राम ईश्वरीखेड़ा थाना पी0जी0आई0 लखनऊ 03-राधे सरकार उर्फ अभिषेक 04-अरून रावत, 05-अपिन लोधी, 06-सचिन रावत निवासीगण ग्राम सरथुवा थाना पी0जी0आई0 लखनऊ 07-शिवम चटियार निवासी नरपतगंज 08-राजू उर्फ रज्जा व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है 
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयीं थी। जिनके द्बारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण शनिवार को पूछताछ के दौरान सूचना मिलने पर घटना स्थल से घायल अवस्था मे भागा मुख्य आरोपी अखिलेश रावत पुत्र रामलोटन निवासी-ईश्वरी खेङा थाना पीजीआई लखनऊ को केजीएमयू ट्रामा सेन्टर से डिस्चार्ज के बाद गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी और मृतक की पुरानी रंजिश के चलते मारपीट लड़ाई-झगड़ा हो गया, विवाद ज्यादा बढ़ जाने के कारण अभिषेक रावत बुरी तरह घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।
गिरफ्तार हत्यारोपी का आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 286/2020 धारा 188,269,271 भादवि0 थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
2. मु0अ0सं0 481/2021 धारा 392,411 भादवि0 थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
3. मु0अ0सं0 479/2022 धारा 147,323,325,504,506 भादवि0 थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
4. मु0अ0सं0 626/2022 धारा 323,504,506 भादवि0 थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
5. मु0अ0सं0 225/2025 धारा 109,125,190,191(2),191(3),351(3),352 बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ।
6. मु0अ0सं0 251/2023 धारा 395,411 भादवि0 थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ।
7. मु0अ0सं0 404/2024 धारा 115(2) बीएनएस थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ।
 8-  मु0अ0सं0-  355/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस थाना पीजीआई लखनऊ।
खूनी संघर्ष के बाद शटरिंग कारीगर हत्या ।