लखनऊ :
दो मकानों से लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।
दो टूक : लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र से पुलिस टीम ने शनिवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए कब्जे से चोरी किये गये लाखों के सोने,चाँदी के आभूषण व 1320 रूपये नगद बरामद किया है गिरफ्तार शातिर चोर के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करते हुए जेल-भेज दिया।
विस्तार :
थाना बिजनौर इस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि स्थानीय थाना बिजनौर क्षेत्र
रॉयल नगर औरंगाबाद जागीर निवासी
शिवांगिनी पाण्डेय पत्नी श्री निकुंज पाण्डेय ने दिनांक-25.05.2026 को थाने में लिखित सूचना देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक- 24.05.2026 की रात्रि में ताला तोड़कर 10,000 रु0 नगदी समेत आभूषण चोरी कर ले गए है। जिसके संबध में एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही थी इसी बीच उक्त कालोनी के निवासी राजू राय अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड कर घर मे घुसकर सोने चांदी के आभूषण व 17,000 रु0 नगद चोरी कर लेने की लिखित सूचना दी। जिसके सम्बंध मे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर
पुलिस की दो टीमें गठित की गयीं थी। जिनके द्बारा लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण के उपरांत प्रकाश में आये अमित कुमार रस्तोगी पुत्र अशोक कुमार रस्तोगी निवासी प्लाट नं0-18 कौशलपुरी छोटा भरवारा थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ हाल पता ग्राम चक सिकन्दर थाना हाजीपुर जिला वैशाली (विहार) उम्र लगभग 40 वर्ष की पहचान सुनिश्चित की गई।
आज दिनांक-04.07.26 की रात्रि को छुआराखेडा मोड के पास से अमित कुमार रस्तोगी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गए माल की बरादमगी कर विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा जा रहा है। इसके साथी नरसिंह गौतम पुत्र गया प्रसाद निवासी बडा भरवारा बिराजखण्ड थाना बिभूतिखण्ड लखनऊ की तलाश जारी है।
गिरफ्तार शातिर ने पूछताछ मे बताया कि साथी नरसिंह गौतम पुत्र गया प्रसाद के साथ मिलकर मई महीने में रॉयल सिटी में रात्रि में दो बन्द पडे घरों का ताला तोडकर घर के अन्दर घुसकर दोनों लोगों ने मिलकर ज्वैलरी व नकदी चोरी की थी चोरी का माल आपस में बाट लिया था
●गिरफ्तार अमित कुमार का आपराधिक इतिहास ।
1- मु0अ0सं0 335/24 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना बक्शी का तालाब लखनऊ
2- मु0अ0सं0 338/24 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना बक्शी का तालाब लखनऊ
3- मु0अ0सं0 344/24 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस थाना बक्शी का तालाब लखनऊ
4- मु0अ0सं0 372/24 धारा 305(a), 331(6) बीएनएस थाना बक्शी का तालाब लखनऊ
5- मु0अ0सं0 380/24 धारा 109, 61(2) बीएनएस व 25/27/3 आयुध अधि0 थाना बक्शी का तालाब लखनऊ
6- मु0अ0सं0 121/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना चिनहट लखनऊ
7- मु0अ0सं0 457/23 धारा 380, 411, 420, 457 भादवि थाना चिनहट लखनऊ
8- मु0अ0सं0 467/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना चिनहट लखनऊ
9- मु0अ0सं0 468/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना चिनहट लखनऊ
10- मु0अ0सं0 166/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना चिनहट लखनऊ
11- मु0अ0सं0 201/24 धारा 380, 411, 454 भादवि व 25, 3, 7 आयुध अधि0 थाना चिनहट लखनऊ
12- मु0अ0सं0 414/25 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना चिनहट लखनऊ
13- मु0अ0सं0 471/25 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना चिनहट लखनऊ
14- मु0अ0सं0 570/17 धारा 379, 411, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना मड़ियांव लखनऊ
15- मु0अ0सं0 89/21 धारा 380, 411 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
16- मु0अ0सं0 139/21 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
17- मु0अ0सं0 76/22 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
18- मु0अ0सं0 21/23 धारा 380, 411, 413 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
19- मु0अ0सं0 115/23 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
20- मु0अ0सं0 134/23 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
21- मु0अ0सं0 140/23 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ
22- मु0अ0सं0 76/23 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
23- मु0अ0सं0 123/23 धारा 380, 411, 413, 457 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
24- मु0अ0सं0 252/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
25- मु0अ0सं0 260/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
26- मु0अ0सं0 24/24 धारा 380, 411, 454 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
27- मु0अ0सं0 27/24 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
28- मु0अ0सं0 36/24 धारा 380, 411 भादवि थाना बीबीडी लखनऊ
●गिरफ्तार शातिर चोर के पास से बरामद माल ।
●04 अदद अंगूठी पीली धातु ,
●01 अदद गले की चेन पीली धातु,
●01 जोड़ी टाप्स पीली धातु ,
●03 जोड़ी पायल सफेद धातु ,
●01 अदद कटोरी सफेद धातु ,
●01 अदद चम्मच सफेद धातु ,
01 अदद मांग टीका पीली धातु ,
● 01 जोडी कान का झुमका पीली धातु ,
● 02 अदद लाकेट पीली धातु ,
● 01 जोडी सुई धागा पीली धातु ,
●01 अदद कमर पेटी पीली धातु ,
●03 अदद प्लेट सफेद धातु ,
● 02 जोडी पायल सफेद धातु ,
● 01 अदद कमर पेटी सफेद धातु ,
● 08 अदद सिक्के सफेद धातु ,
●03 अदद पान पत्ता सफेद धातु ,
● 08 अदद सुपारी सफेद धातु ,
● 03 अदद पत्ती सफेद धातु ,
●01 अदद मछली टूटी हुई सफेद धातु,
●01 अदद ब्रेसलेट सफेद धातु
● 04 अदद बिछिया सफेद धातु
1320 रूपये नगद रुपया बरामद हुआ है।
गिरफ्तार शातिर युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
