गोंडा।
थाना क्षेत्र इटियाथोक में बाइक फिसलने से घायल रोजगार सेवक नृपेन्द्र मिश्रा उर्फ बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्मडीह कला के निवासी नृपेन्द्र ने शनिवार की बीती रात करीब 11 बजे गोंडा नगर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह हादसा गुरुवार को गन्ना क्रय केंद्र अयाह के पास रात में हुआ था। नृपेन्द्र मिश्रा उस वक्त इटियाथोक बाजार से घर लौटते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
नृपेन्द्र अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें से तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी सरोज मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
