गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की भैंस की बिक्री से प्राप्त ₹83,000/- नगद व 2 मोबाइल फोन बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 01.10.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा निवासी रामदीन पुत्र मनोरथ की भैंस, जो उनके मकान के बरामदे में बंधी थी, को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। चोर भैंस के साथ उसकी नवजात पड़िया को भी ले गये थे। उक्त संबंध में थाना इटियाथोक पर मुकदमा पंजीकृत हुवा था। इस क्रम में 20.10.2026 को उ0नि0 मोहम्मद गुफरान मय पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल एवं रोकथाम अपराध तथा मूर्ति विसर्जन सम्बन्धी शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा में हुई भैंस चोरी की घटना में संलिप्त दो व्यक्ति पड़री पारासराय नहर के पास खड़े हैं तथा पुनः चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने साथी विजय कुमार के साथ मिलकर 1.10.2026 की रात्रि में ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा से भैंस एवं उसकी पड़िया चोरी कर पिकअप वाहन से ले जाने तथा भैंस को बाराबंकी स्थित स्लॉटर हाउस में ₹85,000/- में बेचने की बात बताई। अभियुक्तों के कब्जे से बिक्री से प्राप्त कुल ₹83,000/- नगद एवं 02 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद धनराशि में से ₹55,000/- अभियुक्त साहेब आलम तथा ₹28,000/- अभियुक्त अनिल कुमार के कब्जे से प्राप्त हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहलोलपुर में भी भैंस चोरी की घटना कारित करना बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त,,
1. साहेब आलम पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी इमामबाड़ा छावनी मस्जिद, फैजाबाद रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
2. अनिल कुमार पुत्र सहज राम, निवासी टड़वा गुलाम, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 348/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।
