गोंडा- यूनीसेफ यूपी की शिक्षा अधिकारी सुश्री तृप्ति और उनकी टीम ने झंझरी ब्लाक के बहराइच रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन का आज आकस्मिक दौरा किया। विद्यालय में चल रही शैक्षिक गतिविधियों के अनुश्रवण के दौरान टीम ने विद्यालय मे बालिका शिक्षा की प्रगति, मीना मंच की गतिविधियां, कैचप प्रोग्राम, डायग्नोस्टिक टीचिंग, छात्र-उपस्थिति-वृद्धि के बारे मे बच्चो से बात की। साथ ही टीचर्स से समीक्षा की और जरूरी निर्देश भी दिये। बालिकाओं से मीना की कहानियो के बारे मे किशोरियों की समझ परखी। सवालों पर बच्चो के जवाबो पर टीम संतुष्ट दिखी। यूनिसेफ की शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक रघुनाथ पाण्डेय के प्रयास से हो रहे बदलावों की तारीफ की। टीम मे विशेषज्ञ रचिता, राजेन्द्र के साथ गणेश कुमार, निशा सिंह सहित स्कूल की टीचर निशा सिंह, गरिमा गुप्ता, शैलजा तोमर, गुंजन मिश्रा, अनुराधा, ललिता आदि मौजूद रहीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने भी इसी दिन स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षा मे जाकर उन्होंने बच्चो से आत्मीय बातचीत की और उत्साह बढ़ाया। वह बच्चों के रिस्पांस से संतुष्ट दिखे। विद्यालय में स्वच्छता और पढाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीचर्स को जरूरी टिप्स दिये। विद्यालय की व्यवस्था से प्रभावित होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस विद्यालय के बच्चो के हितार्थ भरपूर सहयोग देने का आश्वासन बच्चो को दिया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रघुनाथ पाण्डेय ने पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी के लिए अपनी लिखी पुस्तक 'पारम्परिक काव्य' और पूर्वोत्तर भारत : समाजजीवन' की प्रति दोनों अधिकारियों को भेंट की।
