गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम माधवपुर चकता में दबिश देकर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे एक अभियुक्त देव प्रयाग शुक्ला उर्फ बबला शुक्ला पुत्र बढ़ी नाथ शुक्ला निवासी माधवपुर चकता, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 225 अदद नगीना जबरदस्त देशी शराब के पाउच (कुल 45 लीटर), 45 अदद विण्डीज जामुन देशी शराब के पाउच (कुल 09 लीटर), 02 अदद मैजिक मोमेण्ट वोडका (कुल 360 मिली) तथा शराब बिक्री के 1,200 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 सम्बन्धित धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। साथ ही बरामदगी से सम्बन्धित वाहन हुन्डई i 20 संख्या UP32 ND 0312 को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।
पंजीकृत अभियोग—
01- मु0अ0सं0 970/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
बरामदगी—
225 अदद नगीना जबरदस्त देशी शराब के पाउच — कुल 45 लीटर,, 45 अदद विण्डीज जामुन देशी शराब के पाउच — कुल 09 लीटर,, 02 अदद मैजिक मोमेण्ट वोडका — कुल 360 मिली,
शराब बिक्री के ₹1,200/-
