लखनऊ :
PGI - पुरानी रंजिश मे शटरिंग कारिगर की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,मचा हड़कंप।
मृतक और आरोपी दोनों का है अपराधिक इतिहास।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत सरथुआ गॉव में पुरानी रंजिश को लेकर 23 वर्षीय अभिषेक रावत की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचकर स्थिति संभालते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक बुलेट, एक यामाहा R15, दो स्प्लेंडर और एक पैशन प्रो बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से अखिलेश नाम का युवक घायल है जिसका इलाज सिविल हास्पिटल मे चल रहा है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद थाना पीजीआई क्षेत्र सरथुआ गॉव में पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने एकराय होकर घेर कर अभिषेक रावत बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर मौके फरार हो गए । घटना की सूचना पर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है।
मृतक अभिषेक रावत पुत्र विनोद जगत खेड़ा कल्ली पश्चिम पीजीआई में परिवार के साथ रहता था। वह शटरिंग का काम करता था। उसके परिवार में मां पुष्पा, भाई आदित्य और बिन्नी उर्फ विशाल, बहनें छवि और आकांक्षा हैं। अभिषेक के पिता का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है।
●मृतक और आरोपी दोनों का है आपराधिक रिकॉर्ड।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अभिषेक रावत के खिलाफ थाना पीजीआई समेत आस-पास के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अखिलेश रावत पिपरी खेड़ा पीजीआई निवासी के खिलाफ भी
कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी वर्ष फरवरी में 3 माह के लिए जिला बदर भी किया गया था।
●मौत खबर पाकर पहुचे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
शटरिंग कारिगर अभिषेक की हत्या की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी और जिला उपाध्यक्ष अतुल मौर्य भी किसानों के साथ पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
●थाना पीजीआई इस्पेक्टर ने बताया की मारपीट हत्या की घटना में मृतक की मां पुष्पा रावत ने विपक्षी अरुण,अखिलेश,
समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे रखी है पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगी हुई है।
◆मृतक की मॉ को पुलिस ने हास्पिटल में अन्दर जाने से रोका तो वहीं फर्स पर बैठ गई।
●ADCP रल्लापल्ली वसन्थ कुमार द्वारा दी गई ई-बाइट---
