शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर में आधुनिक बारात घर बनने का रास्ता साफ, विधायक पंकज सिंह का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर में आधुनिक बारात घर बनने का रास्ता साफ, विधायक पंकज सिंह का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामवासियों में खुशी, करीब 30 हजार ग्रामीणों और लाखों प्रवासी लोगों को मिलेगा लाभ; इसी सप्ताह शिलान्यास प्रस्तावित

नोएडा, 17 अक्टूबर। नोएडा के सलारपुर गांव में आधुनिक बारात घर के निर्माण को स्वीकृति मिलने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। वर्षों से चली आ रही इस मांग को पूरा कराने में सहयोग के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में गांव के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही बारात घर के निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिक बारात घर का निर्माण गांव की एक बड़ी आवश्यकता है। इसकी स्वीकृति मिलने से गांव में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को विवाह समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी।

वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि सलारपुर गांव में आधुनिक बारात घर का निर्माण कराना भाकियू और ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। इस मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अब गांव में आधुनिक बारात घर बनने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

30 हजार ग्रामीणों के साथ प्रवासी आबादी को भी मिलेगा लाभ

अशोक भाटी के अनुसार, आधुनिक बारात घर बनने से सलारपुर गांव की लगभग 30 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नोएडा क्षेत्र में रहने वाले लाखों प्रवासी लोगों को भी सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की ऐसी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

इसी सप्ताह शिलान्यास प्रस्तावित

अशोक भाटी ने बताया कि बारात घर का शिलान्यास इसी सप्ताह प्रस्तावित है। उन्होंने इस मांग को पूरा कराने में सहयोग देने के लिए विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह बारात घर गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर जलकेश बाबूजी, सुखबीर प्रधान, विपिन तंवर, मदन भाटी, रिकी प्रधान, सिंह राज गुर्जर, मनोज त्यागी, गजेंद्र रेक्सवाल, अजय गुर्जर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।।