लखनऊ :
आशियाना में BMW कार से नोटों का बण्डल बरामद,नही मिला संतोष जनक जवाब।
●पुलिस वाहन सीज कर की कानूनी कार्रवाई।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक BMW कार की डिक्की में बने लॉकर से 26 लाख रुपए नकद बरामद किए। कार में मौजूद युवक इस रकम का कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नकदी की जांच शुरू कर दी है।और पुलिस ने बीएमडब्ल्यू व स्कार्पियो वाहन सीज कर दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आशियाना पुलिस टीम ने स्थानीय किला चौकी क्षेत्र में सोशल प्वाइंट रेस्टोरेंट के पास संघन वाहन चेकिंग अभियान दौरान काले शीशों वाली हरियाणा नंबर की एक BMW और एक स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में खड़ी मिलीं। दोनों वाहनों के पास तीन युवक मौजूद थे। पुलिस ने जब युवकों से वाहनों के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान BMW की डिक्की में बने लॉकर से 500-500 रुपए के नोटों की 52 गड्डियां, कुल 26 लाख रुपए बरामद हुए बरामद रकम के संबंध में युवक कोई दस्तावेज या वैध स्रोत नहीं बता पाए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नकदी को लेकर वैधानिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों वाहनों के दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर सीज कर दिया है।
●थाना आशियाना इस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव के अनुसार थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार से ₹26,00,000/- (छब्बीस लाख रुपये) की संदिग्ध नकदी बरामद की गई। बरामद धनराशि के संबंध में मौके पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध अभिलेख अथवा पुष्टि-कारक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आयकर विभाग को तत्काल सूचना देकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।
दिनांक 03/04 जुलाई, 2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश यादव थाना आशियाना, मय पुलिस टीम, चौकी किला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल प्वाइंट रेस्टोरेंट, स्मृति उपवन के निकट एक बीएमडब्ल्यू कार (एचआर-70जी-9172), जिस पर काले शीशे लगे हुए थे तथा एक स्कार्पियो वाहन (यूपी-32 क्यूबी-6630) खड़ी मिली। जहां दोनों वाहनों के पास तीन युवक मौजूद थे।
पुलिस द्वारा नियमानुसार अपना परिचय एवं कार्रवाई का उद्देश्य बताते हुए दोनों वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किन्तु संबंधित व्यक्ति कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। ई-चालान एप के माध्यम से जांच करने पर बीएमडब्ल्यू वाहन शिवांशु कुमार पाण्डेय तथा स्कार्पियो वाहन कृष्णा कुमार सिंह के नाम पंजीकृत होना पाया गया।
पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने बताया कि वे वाहन में रखी नकदी की गिनती कर रहे थे, जिसे बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी में स्थित लॉकर में रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी में बने लॉकर से ₹26,00,000/- (पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की 52 गड्डियां) बरामद हुईं। मौके पर मौजूद तीनों व्यक्तियों से उक्त धनराशि के संबंध में वैध स्रोत अथवा पुष्टि-कारक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया धनराशि संदिग्ध प्रतीत होने के कारण नियमानुसार आयकर विभाग को सूचित किया गया।
सूचना पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची है तथा बरामद धनराशि के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण।
1. शिवांशु पाण्डेय, पुत्र मनोज कुमार पाण्डेय, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी 592-134, डिफेन्स कॉलोनी, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ।
2. रोचमन वर्मा, पुत्र कमला कान्त वर्मा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी 166, सेक्टर-एन, आशियाना कॉलोनी, लखनऊ।
3. रचित ठाकुर उर्फ अथर्व, पुत्र भानु प्रताप सिंह, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी पंडित खेड़ा, अनोरा, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ के रहने वाले है बरामद धनराशि के संबंध में मौके पर कोई वैध अभिलेख अथवा पुष्टि-कारक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण प्रकरण की सूचना तत्काल आयकर विभाग को दी गई। सूचना पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा बरामद धनराशि के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।साथ ही, जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा दोनों वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने तथा प्रकरण की परिस्थितियों के दृष्टिगत बीएमडब्ल्यू कार एवं स्कार्पियो वाहन को नियमानुसार सीज कर दिया गया है।
बरामदगी।
●बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी में बने लॉकर से ₹26,00,000/- (₹500 के नोटों की 52 गड्डियां) बरामद।
●बीएमडब्ल्यू कार (एचआर-70जी-9172) (सीज)
● स्कार्पियो वाहन (यूपी-32 क्यूबी-6630) को सीज करते अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
