रविवार, 5 जुलाई 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज ब्लाक मे क़ृषि दूध उत्पादन के समझौते को लेकर किसान पंचायत हुई आयोजित।||Lucknow:A farmers' meeting was held in Mohanlalganj block regarding an agreement on dairy farming and milk production.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज ब्लाक मे क़ृषि दूध उत्पादन के समझौते को लेकर किसान पंचायत हुई आयोजित।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज ब्लॉक मे रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों की समस्याओं के साथ भारत अमेरिका क़ृषि दूध उत्पादन के समझौते के विरोध में 15-7-2026 को सभी तहसीलों पर प्रदर्शन प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन और 21-7-2026 दिल्ली किसान घाट पर महापंचायत में किसानों को लेकर रेल मार्ग से पहुंचने का आग्रह किया गया तथा कल तहसील दिवस में पहुंच कर कमालपुर विचिलका से कुबहरा मार्ग 600मीटर बनवाने के लिए उपजिलाधिकारी से मिलकर बन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कराते हुए पी डब्लू डी विभाग से छूटे कच्चे मार्ग को डामरीकरण कराने की बात की जाएगी। हरिपाल सिंह मंडल महामंत्री लखनऊ 
दिनेश कुमार प्रदेश सचिव 
मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद 
जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार 
ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार, पप्पू यादव, जिला सचिव अरविंद कुमार, राम कुमार यादव साहब दीन फौजी जगदीश गौरा, अमृत लाल प्रेम चंद आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे