रविवार, 19 जुलाई 2026

लखनऊ : जनेश्वर मिश्र पार्क में आई एम द बेस्ट" थ्री इन वन मेगा इवेंट में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का नागरिक अभिनंदन।।||Lucknow: Padma Shri Dr. Anil Rastogi was felicitated by the citizens at the "I am the best" three-in-one mega event at Janeshwar Mishra Park.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जनेश्वर मिश्र पार्क में आई एम द बेस्ट" थ्री इन वन मेगा इवेंट में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का नागरिक अभिनंदन।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड (LCWW) द्वारा जनेश्वर पार्क में आयोजित "आई एम द बेस्ट" थ्री इन वन मेगा इवेंट में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ सिंगिंग कॉन्टेस्ट तथा सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विस्तार : 
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र मे स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को 
लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड (LCWW) द्वारा आयोजित आई एम द बेस्ट" थ्री इन वन मेगा इवेंट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने विज्ञान, रंगमंच और सामाजिक जीवन के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्था की आत्मीयता और पारिवारिक भावना की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत गार्गी द्विवेदी की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद नीरजा शुक्ला, मधु श्रीवास्तव, विभा शुक्ला और ज्योति प्रकाश ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि निधि निगम की संगीतमय प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के एडमिन एवं इवेंट डायरेक्टर डॉ. राजीव सक्सेना ने डॉ. रस्तोगी का पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। संस्थापक सुनील मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. रस्तोगी विज्ञान और कला के अद्भुत संगम हैं तथा उनकी कर्मनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणादायी है। कनाडा से अनिल शुक्ला और अमेरिका से शोएब कुरैशी ने भी ऑनलाइन संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संवाद सत्र में कुमकुम धर, डॉ. मीनू खरे, डॉ. रवि भट्ट, पद्मा गिडवानी और डॉ. उमा राय सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. रस्तोगी के व्यक्तित्व और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. विश्वास वर्मा के निर्देशन में "आई एम द बेस्ट" सिंगिंग कॉन्टेस्ट सीजन-5 के प्रारंभिक दौर का आयोजन हुआ, जिसमें 18 प्रतिभागियों ने सदाबहार फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल विनोद प्रसाद और निधि निगम रहे।
अंतिम चरण में सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. विश्वास वर्मा, विवेक शुक्ला, तृप्ति पाण्डेय, अक्षत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की फोटो -