लखनऊ :
इंस्टाग्राम चैट ने चोरों का खोला राज,पुलिस ने पांच शातिरों को दबोचा,बंद मकानों को बनाते थे निशाना,माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मड़ियांव पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और इंस्टाग्राम चैट के आधार पर दो चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए पांच शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी का मामला बरामद किया।
गिरफ्तार शातिर क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एसर लैपटॉप, एप्पल आईपैड, सैमसंग गैलेक्सी S22 मोबाइल, लाखों रुपये के आभूषण, तीन घड़ियां तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है।
विस्तार :
कोतवाली मड़ियांव इंस्पेक्टर के अनुसार 16 जुलाई को स्थानीय थाना क्षेत्र हरिओम नगर निवासी मीना सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवर, लैपटॉप, टैबलेट, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर थाना मड़ियांव में देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान 19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर यादव चौराहे के पास संदिग्ध ऑटो रिक्शा की घेराबंदी कर पुलिस ने हर्ष पाण्डेय उर्फ प्रिन्स उर्फ दिव्यान्शु पाण्डेय, कृष्णा गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव उर्फ नाटी, अभिषेक तिवारी उर्फ विशाल तिवारी तथा राजा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी का एसर लैपटॉप, एप्पल आईपैड, सैमसंग गैलेक्सी S22 मोबाइल, दो जोड़ी पायल, दो कड़े, एक अंगूठी, दो मंगलसूत्र, तीन कलाई घड़ियां और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा (UP32ZN3086) बरामद हुआ।
इंस्टाग्राम की चैट चोरो की खोली राज।
पुलिस पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में मुख्य आरोपी हर्ष पाण्डेय के मोबाइल में मिली इंस्टाग्राम चैट से मोबाइल चोरी के एक अन्य मामले का सुराग मिला। इसके आधार पर पुलिस ने पहले चोरी हुए Samsung Galaxy S22 मोबाइल को भी बरामद कर लिया। जांच में थाना सैरपुर क्षेत्र की एक अन्य मोबाइल चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें संबंधित थाने को भेज दिया गया है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर नकदी, जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करते थे। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौका पाकर लोगों की जेब से महंगे मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे।
मुख्य आरोपी पर पहले से कई मुकदमे।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी हर्ष पाण्डेय के खिलाफ मड़ियांव थाने में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। थाना मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
