लखनऊ :
बूथ अध्यक्ष ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, संगठन की मजबूती का आधार: स्वतंत्र देव सिंह।।
दो टूक : मोहनलालगंज विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री, विधायक व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, आगामी चुनावों के लिए दिया जीत का मंत्र।
विस्तार :
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावतएवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक अमरेश कुमार रावत ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा लगातार विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम कर रही है।
क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि मोहनलालगंज विधानसभा का प्रत्येक बूथ भाजपा का मजबूत गढ़ बने, यही संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनावी सफलता की नींव रखते हैं। विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षों से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ से ही शुरू होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है। आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत,ब्लाक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला,ब्लाक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा,एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की फोटो - --
