बुधवार, 22 जुलाई 2026

लखनऊ : नवनियुक्त DCP मो. मुश्ताक ने संभाला कार्यभार,जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।||Lucknow: Newly appointed DCP Mohammad Mushtaq assumed charge, stating that public hearings and law and order are his top priorities.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
नवनियुक्त DCP मो. मुश्ताक ने संभाला कार्यभार,जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के दक्षिणी जोन के नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मो. मुश्ताक ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन के नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त मोहम्मद मुश्ताक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार एवं एसीपी ऋषभ यादव के साथ कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वाचक शाखा, आईजीआरएस सेल, साइबर सेल, मीडिया सेल, गोपनीय शाखा, सर्विलांस शाखा तथा प्रधान लिपिक शाखा का जायजा लेते हुए अभिलेखों, लंबित प्रकरणों और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
डीसीपी मो. मुश्ताक ने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशील एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आईजीआरएस सहित सभी जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कार्यभार ग्रहण के साथ ही दक्षिणी जोन कार्यालय में सक्रियता बढ़ी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त डीसीपी का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।**