रविवार, 26 जुलाई 2026

गोण्डा- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में हुए कई अहम फैसले, अस्पताल में सुविधा/चुनावी तैयारी व परिचय पत्र पर मंथन

शेयर करें:
गोंडा- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और संगठन के विस्तार के साथ-साथ अन्य तमाम मुद्दों पर विधिवत चर्चा हुई। यहां मौजूद साथियों ने अपने अपने विचार भी रखे।
बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि इस बार 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में सदस्यता का नवीनीकरण सभी सदस्य करा ले। चुनावी वर्ष होने के कारण इस बार संगठन का चुनाव प्रत्येक दशा में 10 जनवरी तक संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैठक में पत्रकारों ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच कराना हो या फिर दवा लेनी हो तो पत्रकारों को भी आम लोगों की तरह भीड़ में लाइन लगाना पड़ता है। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को संगठन की तरफ से जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग की जाएगी कि अस्पताल में पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज और जांच हो और इसके लिए एक आदेश पारित किया जाए।
साथ ही परिचय पत्र को लेकर चर्चा हुआ। इस बार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जो नया परिचय पत्र आएगा, उसमें कुछ परिवर्तन किए जाएंगे। अब प्रत्येक परिचय पत्र पर संबंधित पत्रकार के नंबर सहित एक इमरजेंसी नंबर उसके परिजन या पड़ोसी का भी दर्ज होगा। इसके अलावा संबंधित पत्रकार के ब्लड ग्रुप का भी एक कालम उसमे रहेगा, जिसमें उनका ब्लड ग्रुप लिखा रहेगा। यह निर्णय आकस्मिक जरूरत पड़ने के लिए लिया गया है। इस बार सभी तहसील अध्यक्ष अपने-अपने तहसील के लोगों की सदस्यता करेंगे। इसके बाद एक सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को दी जाएगी। जिले के चार तहसील के अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक में आरपी पांडेय व महेंद्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।