सोमवार, 20 जुलाई 2026

लखनऊ : जवाहर भवन में भीषण आग से मची अफरा-तफरी,15 दमकल वाहनों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं।||Lucknow: A massive fire broke out at Jawahar Bhawan, causing panic. 15 fire engines brought it under control; no casualties were reported.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जवाहर भवन में भीषण आग से मची अफरा-तफरी,15 दमकल वाहनों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित बहुमंजिला जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक सूचना में आग भवन के पिछले हिस्से में स्थित चतुर्थ तल के कार्यालय में लगी, जबकि धुआं ऊपरी मंजिल तक फैलने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुची और कर्मियों ने आग बुझाने मे जुट गए।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कार्यलय खुलने के वक्त हजरतगंज स्थित बहुमंजिला जवाहर भवन के चतुर्थ तल मे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना सुबह करीब 9:55 बजे मिलते ही थाना हजरतगंज पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहन भेजे गए, जिसके बाद जिले के विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल 15 अग्निशमन वाहन मौके पर लगाए गए।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जवाहर भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित होते हैं। आग लगने के कारण कुछ समय तक पूरे भवन में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।
वक्त रहते अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पाया काबू।
समय पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की सक्रियता ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी भवन में आग लगने की वजह क्या थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत किया जाएगा। यह आने वाला समय ही बताएगा।। इससे पहले भु सरकारी  दफ्तरों मे आग लग चुकी है इसके बावजूद लपरवाही सामने आ रही है।