शुक्रवार, 1 मई 2026

लखनऊ : शेरपुर लवल में युवती ने और नेवलखेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान।||Lucknow: A young woman in Sherpur Lavel and a young man in Navalkheda committed suicide by hanging themselves.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शेरपुर लवल में युवती ने और नेवलखेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव में गुरुवार को  युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
वहीं मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा गांव मे  गुरूवार की सुबह बीमारी के चलते परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी‌।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया उनकी बेटी शालू (18वर्ष)
ने गुरुवार की दोपहर घर के कमरे की छत में लगे छल्ले मे दुपट्टे के  सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनो ने बेटी का शव फांसी के फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा गया है।पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
मोहनलालगंज क्षेत्र के नेवलखेड़ा गांव निवासी रंजीत(24वर्ष) काफी दिनो से बीमार चल रहा था जिसके चलते वो मानसिक रूप से परेशान रहता था।गुरुवार की सुबह चार बजे जब मां आशा देवी उठकर गई तो उसने बेटे रंजीत का शव कमरे में की छत में लगे पंखे के छल्ले‌ में लटकता देखा।जिसके बाद मां चीख पड़ी।भाई सुजीत ने घटना की सूचना पुलिस को दी।तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
एसएसआई यशवंत सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में बीमारी के चलते अवसाद में आकर युवक ने फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आयी है।पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।