शुक्रवार, 1 मई 2026

लखनऊ : भाजपा ने मोहनलालगंज में निकाली जन-आक्रोश पदयात्रा,फुका पुतला।||Lucknow: The BJP organized a public outrage march in Mohanlalganj and burned an effigy.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भाजपा ने मोहनलालगंज में निकाली जन-आक्रोश पदयात्रा,फुका पुतला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित विशाल ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मातृशक्ति का जोश और एकजुटता देखने को मिली। मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को निकाली गई यह पदयात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर फुलवरिया चौराहे तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उन राजनीतिक ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद की, जिन पर नारी शक्ति वंदन विधेयक को लंबे समय तक लंबित रखने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने इसे महिला विरोधी मानसिकता करार देते हुए नाराजगी जताई।
फुलवरिया मोड़ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन किया और महिला सम्मान के मुद्दे पर अपनी एकजुटता दिखाई।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर महिलाओं को उनका अधिकार देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। वर्षों तक इस विधेयक को लटकाने वाले आज जवाब देने से बच नहीं सकते। यह पदयात्रा महिलाओं के हक और सम्मान के लिए जनजागरण का अभियान है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है, जबकि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह, महामंत्री मदन मोहन मिश्रा, उत्तम कुमार, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट शुभम सिंह, मंडल मंत्री मनोज रावत,प्रदीप सिंह विजय चन्द्र तिवारी, विमलेश समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।