लखनऊ :
SDM मोहनलालगंज ने मेधावी छात्रों का किया सम्मानित,बढाया उत्साह।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र निगोहां में स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्रो व उनके परिजनो को गुरूवार को मुख्य एसडीएम पवन पटेल ने प्रबंधक अमरेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर ट्राफी देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि एसडीएम पवन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “मेधावी छात्र ही देश का भविष्य हैं। सफलता पाने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से प्रयास करने वाले विद्यार्थी ही आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।”उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि “बच्चों को बेहतर माहौल और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, तभी वे अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव,जीपीआरपी के पूर्व प्रधानाचार्य राम किशोर,वरिष्ठ पत्रकार जय शुक्ला समेत काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।
